Pratahkal - Jaipur News Update - Bags and chains looted from women in Jodhpur
जोधपुर : शहर में महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग (Chain Snatching) और बैग लूट (Loot Bag) की घटनाएं बढ़ने लगी है। कुछ दिनों पहले चौपासनी में एक महिला से घर के बाहर बैग छीनने की घटना हुई थी। इस घटना के बाद 3 और मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं।
पहला मामला पुलिस कमिश्नरेट के रातानाडा थाने का है, जहां प्राइवेट टीचर के गले से मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया | है। थाने में दी रिपोर्ट में अंशु कलावत ने बताया कि वो प्राइवेट स्कूल में टीचर है। घटना के दिन टीचर भास्कर चौराहा रातानाडा में स्कूल की बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक बाइक पर आए 2 बदमाश झपट्टा मारकर उसके गले से सोने का एक तोला वजनी मंगलसूत्र छीन कर ले गए। इस दौरान मंगलसूत्र का आधा हिस्सा महिला के गले में रह गया। दूसरा मामला सरदारपुरा थाने का है। यहां सायमा ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपनी देवरानी के साथ बाजार आई थी। 3 अगस्त की दोपहर 3 बजे के आसपास अग्रवाल टावर के पास एक दुकान से अपनी देवरानी के साथ निकली थी। थोड़ी दूर पैदल चलने पर 2 लड़के एक्टिवा लेकर आए और उसके हाथ से बैग छीन कर ले गए। बैग में 2 मोबाइल और 5000 रुपए नकदी थे। बदमाशों में एक लड़के ने हेलमेट पहन रखा था। तीसरा मामला शास्त्री नगर थाने का है। पीड़िता श्रेया लोढ़ा ने बताया कि 5 अगस्त को हनुमंत स्कूल के पास वह अपने ससुराल शास्त्री नगर जा रही थी। अचानक बाइक पर 2 बदमाश आए और उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए।
बता दें कि इन दिनों शहर में अचानक से चेन स्नेचिंग और महिलाओं के साथ बैग लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। सड़क पर महिलाओं का चलना खतरे से खाली नहीं है। बदमाश प्रवृत्ति के युवक आए दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story