✕
राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात
By EditorialPublished on
राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने रविवार को राजभवन (Raj Bhavan) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत 25 हजार करोड़ की लागत से देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।

x

जयपुर : राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने रविवार को राजभवन (Raj Bhavan) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत 25 हजार करोड़ की लागत से देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किए गए शिलान्यास के अंतर्गत राजस्थान के भी 55 स्टेशन 2 हजार 908 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित हो सकेंगे।
राज्यपाल मिश्र ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए इसे राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात बताया है। मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे देश में रेलवे स्टेशन आधुनिक ही नहीं होंगे बल्कि वहां यात्रा सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम भारत के लिए यह ऐतिहासिक परियोजना है।

Editorial
Next Story
Related News
X
