✕
'काबुलीवाला' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार मिथुन
By EditorialPublished on
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) में नजर आए थे।

x

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) में नजर आए थे। अब वह रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) की क्लासिक फिल्म काबुलीवाला में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म निर्माताओं ने काबुलीवाला के रूप में मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी कर दिया है। मिथुन ने कहा, 'जैसा कि मैं काबुलीवाला में रहमत को जीवंत करने की तैयारी कर रहा हूं, ऐसे में मुझे एक मार्मिक और भावनात्मक जर्नी की उम्मीद है। रहमत का स्थायी प्रेम और मिनी के साथ उसका मजबूत बंधन गहरी पुरानी याद दिलाता है और सभी दर्शकों के साथ जुड़ाव पैदा करता है।' बता दें कि काबुलीवाला की कहानी एक अफगान व्यक्ति रहमत और एक छोटी लड़की मिनी के बीच अनोखी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। यह तय नहीं है कि छोटी लड़की का किरदार कौन निभाएगा।
Next Story
Related News
X

