Pratahkal-Thieves took away the precious sandalwood after cutting the sandalwood tree
देलवाड़ा (प्रा.सं.) । समीपवर्ती कालीवास पंचायत मुख्यालय पर बीती रात एक खेत पर चंदन (Sandalwood) का पेड़ चोरी (Theft) हो गया। जानकारी के अनुसार कालीवास मुख्य गांव के लक्ष्मण सिंह चुण्डावत के खेत पर चंदन का पेड़ गुरुवार रात चोरों ने काट डाला और बेशकीमती चंदन ले उड़े। पड़ोस में शंकर सिंह चुण्डावत के खेत पर उगे चंदन के पेड़ पर भी चोरों ने सेंधमारी करते हुए गिरमिट लगाया, लेकिन अंदर चंदन का इत्र नहीं मिलने से उसे छोड़ दिया। चंदन चोरी की सूचना पर एएसआई लूम्ब सिंह हैड कांस्टेबल ओम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। कालीवास में चंदन की बहुतायत होने और आए दिन चंदन चोरी की वारदात होने पर लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से चंदन वृक्षों की सुरक्षा की मांग की है।
Editorial

Editorial

Next Story