✕
कलेक्टर को अंगोछा पहना पटेल बोर्ड बनाने की उठाई मांग
By EditorialPublished on
डांगी, पटेल, पाटीदार समाज ने सरदार पटेल बोर्ड (Sardar Patel Board) बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्री पर प्रदर्शनर किया और ज्ञापन दिया। इस दौरान डांगी समाज (Dangi Society) के नेताओं ने जिला कलेक्टर को अंगोछा पहनाया और अपनी मांगा बताई।
_202308051329291204.jpg)
x
उदयपुर : डांगी, पटेल, पाटीदार समाज ने सरदार पटेल बोर्ड (Sardar Patel Board) बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्री पर प्रदर्शनर किया और ज्ञापन दिया। इस दौरान डांगी समाज (Dangi Society) के नेताओं ने जिला कलेक्टर को अंगोछा पहनाया और अपनी मांगा बताई। पटेल, डांगी समाज के दर्जनों लोगों ने सरदार पटेल बोर्ड की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विभिन्न जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखने और समाज के लोगों द्वारा हजारों ट्वीट करने के बाद अब डाँगी, पटेल, पाटीदार समाज ने कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द सरदार पटेल बोर्ड बनाने की मांग की हैं। समाज के उदय लाल डांगी ने बताया कि डांगी समाज के अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर है और आज की इस आधुनिकता के कारण कृषि क्षेत्र में भी काफी पिछड़ गए हैं। सरदार पटेल बोर्ड के बनने से हर व्यक्ति को इसका लाभ होगा। साथ ही कृषि के साथ-साथ शिक्षा और अन्य कार्यों में भी समाज को लाभ मिलेगा। इस दौरान समाज ने नए जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल का अंगोछा पहना कर स्वागत किया। वहीं राजस्थान डांगी पटेल सेवक संस्थान के अध्यक्ष गोपाल पटेल ने कहा कि बोर्ड के बनने से समाज का विकास होगा। इस मौके पर डांगी जागृति संस्थान के अध्यक्ष पंकज पटेल, गेहरी लाल डांगी, मोहन लाल डांगी, दिनेश पटेल, चुन्नीलाल डांगी सहित पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Next Story
Related News
X

