Pratahkal - Main News Update - Preparation to run 3 more Vande Bharat Express before August 15
नई दिल्ली : वंदे एक्सप्रेस (Vande Express) का सफर लोगों को भा रहा है, यही वजह है कि ज्यादातर वंदेभारत (Vande Bharat) में आक्यूपेंसी रेट अच्छा खासा है। रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) यात्रियों की संख्या को देखते हुए वंदेभारत की ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाता जा रहा है।
मंत्रालय के अनुसार 15 अगस्त से पहले 3 और नई वंदेभारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने की संभावना है। मौजूदा समय देशभर के विभिन्न राज्यों में 23 वंदेभारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। आने-जाने दोनों ओर चलने वाली ट्रेनों की संख्या मिलाकर यह 46 सर्विस हैं। इसके अलावा दो ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है, जिससे किसी भी वंदेभारत में खराबी आने पर रिजर्व में रखी दोनों ट्रेनों को चलाया जा सके, इस तरह संचालन बाधित न हो। इस ट्रेनों के अलावा तीन वंदे भारत एक्सप्रेस और चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार 15 अगस्त से पहले इन तीनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है। इनमें से एक वंदेभारत को बेंगलुरू से हैदराबाद और दूसरी को पटना से हावड़ा के बीच चलाया जा सकता है। तीसरी का रूट भी जल्द फाइलन कर दिया जाएगा। इस तरह 15 अगस्त से पहले 52 वंदेभारत की सर्विस शुरू हो जाएगी।
23 वंदे भारत का हो रहा है सफल संचालन
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी।
वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली. तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अं हिमाचल के बीच शुरू की गयी। पांचवीं वंदे को चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली। से न्यू इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी, 11वीं रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरूपति व चेन्नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्ली से अजमेर, 15वीं तिरूअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्ली से देहरादून, 18वीं न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के अलावा भोपाल से जबलपुर, भोपाल से इंदौर, रांची से पटना, बेंगलुरू-हुबली- धारवाड़, गोवा-मुंबई वंदे भारत शुरू हो चुकी है।
Editorial

Editorial

Next Story