✕
सीमा सुरक्षा बल ने भारत- पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बरामद की 4 पैकेट्स हेरोइन
By EditorialPublished on
3-4 की रात्रि को श्रीकरणपुर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर जवानों ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर इलाके की सघन जांच के दौरान इलाके से पीली टेप से लिपटे 3 पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन के बरामद किए गए। सुबह की पहली किरण के साथ ही इलाके की विस्तृत तलाशी के दौरान 1 पैकेट्स ओर मिला।

x
जोधपुर : 3-4 की रात्रि को श्रीकरणपुर, सेक्टर श्रीगंगानगर (Shri Ganga Nagar) से लगी भारत-पाक (India-Pakistan) अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (International Boundary) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर जवानों ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर इलाके की सघन जांच के दौरान इलाके से पीली टेप से लिपटे 3 पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन के बरामद किए गए। सुबह की पहली किरण के साथ ही इलाके की विस्तृत तलाशी के दौरान 1 पैकेट्स ओर मिला।
इस ऑपरेशन के तहत कुल 4 पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन, कुल वजन लगभग 10.85 किलोग्रामद्ध बरामद की गयी। जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 53 करोड़ रुपये आंकी गयी है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन को विस्तृत जांच के लिए सम्बधित एंजेंसी को सुपुर्द किया जायेगा।
इससे पूर्व भी पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार से ड्रोन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के निरंतर नापाक प्रयास किए जा रहे हैं परन्तु पुनीत रस्तोगी, महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर बीएसएफ (BSF) के मार्गदर्शन में सजग व सतर्क जवानों द्वारा उनकी कोशिशों को नाकाम किया जा रहा हैं तथा हाल ही में 20 जुलाई 2023 को भी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रायसिंह नगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन और 2.30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।
Next Story
Related News
X

