Pratahkal - Jodhpur News Update - Action on illegal posters and hoardings by JDA squad
जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) आयुक्त के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माणों, अवैध कॉलोनियों, सड़क मार्गाधिकार व हरित पट्टिका में किए गए अतिक्रमणों सहित विभिन्न अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण के दस्ते द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्राधिकरण सम्पति ओवर हेड ग्रेंट्रिज, ओवर ब्रिज एवं प्राधिकरण यूनिपोल पर चुनाव प्रचार सामग्री, पोस्टर, होर्डिंग्स इत्यादि को हटवाया गया।
प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत (Praveen Gehlot) ने बताया कि प्राधिकरण सचिव जयनारायण मीणा एवं मुख्य नियंत्रक पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के निर्देशानुसार प्रर्वतन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा मय दस्ते द्वारा संवित सर्कल व अरोड़ा सर्कल के मध्य, सर्किट हाउस रोड़, के. एन. कॉलेज एवं पावटा ओवरब्रिज के मध्य, महामंदिर रेलवे स्टेशन, बालसमन्द चौराहा, मण्डोर चौराहा, हाईकोर्ट रोड़ पावटा चौराहा के पास, पावटा चौराहा व ओवरब्रिज के मध्य, अमृतादेवी चौराहा पाली रोड़ पर अवैध एवं अनाधिकृत रूप से लगे चुनाव प्रचार सामग्री, पोस्टर, होर्डिंग्स इत्यादि को हटवाया गया।
Editorial

Editorial

Next Story