✕
एकल श्री हरी कथा वनवासी ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठित
By EditorialPublished on
सरकुलर रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को बैंगलोर (Bangalore) के आये एकल श्री हरि कथा बनवासी ट्रस्ट (Shri Hari Katha Vanwasi Trust) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मक्खन किशोर गोयल के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित कर एकल श्री हरि कथा अध्याय का गठन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से अनुराग गर्ग को भरतपुर अध्याय के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

x

भरतपुर (प्रा.सं.) । सरकुलर रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को बैंगलोर (Bangalore) के आये एकल श्री हरि कथा बनवासी ट्रस्ट (Shri Hari Katha Vanwasi Trust) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मक्खन किशोर गोयल के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित कर एकल श्री हरि कथा अध्याय का गठन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से अनुराग गर्ग को भरतपुर अध्याय के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोयल ने एकल श्री हरि कथा प्रकल्प के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी तथा उन्होंने सभी आगंतुकों को बताया कि पूरे भारतवर्ष में गांव गांव दूर दराज एवं वनवासी क्षेत्रों में एक लाख से अधिक एकल विद्यालय संचालित हैं जो कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत में सबसे बड़ा कार्य करने वाला संगठन है। यह संगठन शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी, वनवासी क्षेत्र में आने वाली युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण के लिए पूरे भारत वर्ष में कार्य करता है । बैठक में भरतपुर अध्याय की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचंद आर्य, उपाध्यक्ष संतोष खण्डेलवाल, महासचिव शंकरलाल गुप्ता, सिद्धार्थ फौजदार, महेश गुर्जर एवं शैंकी अग्रवाल को सहमंत्री, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, सह कोषाध्यक्ष रामेंद्र सर्राफ, महिला प्रमुख शोभा कंसल एवं विनीता गुप्ता, प्रचार प्रमुख सर्वेश सिंह एडवोकेट, कथा प्रमुख परशुराम शर्मा को एवं प्रहलाद बंसल, नरेंद्र सिंह, विशन गुप्ता, धनपाल सिंह एवं सत्येंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
