✕
वर्सोवा बीच पर मिली दो युवकों की लाश, मची सनसनी
By EditorialPublished on
हाल ही में वर्सोवा बीच (Versova Beach) पर दो युवकों के शव (Dead Body) मिले हैं। इससे इलाके में सनसनी मच गई है। बता दें कि युवकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। मृतक युवकों की पहचान दीपक बिष्ट (25 वर्ष) और हरदेव सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

मुंबई । हाल ही में वर्सोवा बीच (Versova Beach) पर दो युवकों के शव (Dead Body) मिले हैं। इससे इलाके में सनसनी मच गई है। बता दें कि युवकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। मृतक युवकों की पहचान दीपक बिष्ट (25 वर्ष) और हरदेव सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वास्तव में इन नवयुवकों की मृत्यु कैसे हुई? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वर्सोवा पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई है या उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है। ये शव वर्सोवा समुद्र तट पर एक लाइफ गार्ड को मिले थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दोनों शव 100 मीटर की दूरी पर पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story
Related News
X



