Pratahkal-Teenager drowned while taking bath in Ayad river
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रतापनगर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ आयड़ नदी पर नहाने गये किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई । लाश 12 घंटे बाद मादड़ी पुलिया के वहां खादरे में मिली। जानकारी के अनुसार दीपक (12) पुत्र अशोक शर्मा निवासी दक्षिणी सुंदरवास आदर्श नगर प्रतापनगर जो बुधवार को अपने दोस्तों के साथ आयड़ नदी पर नहाने गया था। तेज बहाव के कारण दीपक पानी में बह गया। उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लगा, गुरुवार सुबह उसका शव मादड़ी पुलिया के यहां तैरता हुआ मिला। सूचना पर हेड कांस्टेबल नरपतसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
Editorial

Editorial

Next Story