✕
मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी में एवं जेवरात खरीदने वाला गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की मावली और फतहनगर थाना पुलिस (Fatehnagar Police Station) ने ग्रामीण क्षेत्रों में सूने मकानों से नकदी और जेवरात चोरियां करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी (Accused) को भी गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपियों के पास से पुलिस (Arrested) ने 13 लाख 59 हजार रूपए व जेवर बरामद किए है।

x

उदयपुर : जिले की मावली और फतहनगर थाना पुलिस (Fatehnagar Police Station) ने ग्रामीण क्षेत्रों में सूने मकानों से नकदी और जेवरात चोरियां करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी (Accused) को भी गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपियों के पास से पुलिस (Arrested) ने 13 लाख 59 हजार रूपए व जेवर बरामद किए है।
पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि 6 जुलाई को मावली बडियार निवासी सुखदास पुत्र किशनदास वैरागी ने मामला जद्र करवाया कि वह सुबह पत्नी के साथ कुएं पर गया था। जहां से वापस आया तो एक कमरे का ताला टूटा था और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी और पेटियों से दो लाख रूपए नकर और सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। इस पर एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका के निर्देशन में डिप्टी कैलाश कुँवर के नेतृत्व में मावली थानाधिकारी आईपीएस प्रशिक्षु प्रशांत किरण, फतहनगर थानाधिकारी सुरेश मीणा, एएसआई छगन लाल, हैड कांस्टेबल जगन प्रसाद, कांस्टेबल हरिओम, नरेन्द्र, सुरेश, नवीन, चंचल कुमार, योगेश, भँवर, सुजाना, लोकेश रायकवाल की टीम का गठन किया । पुलिस ने मामले की जांच करते हुए संदिग्ध हिरालाल पुत्र भगवान लाल अहीर निवासी महन्दुरीया दरीबा रेलमगरा व सुरेश पुत्र किशन सालवी निवासी ओजना रेलमंगरा राजसमंद को पकड़कर पूछताछ की तो आरोपियों ने यह चोरी करना स्वीकार कर लिया। साथ ही आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये जेवरात मुकेश पुत्र शिव लाल सोनी निवासी कोटडी रेलमगरा राजसमन्द हॉल चित्तौडगढ रोड़ पेट्रोल पम्प के पास मंगलवाड़ चित्तौडगढ को बेचे है। जिस पर पुलिस ने इस आरोपी मुकेश सोनी को भी गिरफ्तार किया । आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 लाख 59 हजार रूपए नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यहां यहां पर की चोरियां
- फतहनगर के गोवर्धनपुरा में
- भुपालसागर में तीन वारदातें
- कपासन में दो वारदातें
- गंगापुरा भीलवाड़ा में दो वारदातें

Editorial
Next Story
Related News
X
