✕
ट्रेनों का तुलसीपुर, चरखी दादरी पर अतिरिक्त ठहराव
By EditorialPublished on
पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने दो ट्रेनों (Two Trains) कोप्रायोगिक तौर पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर (PRO Sumit Thakur) के अनुसार बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस को 8 अगस्त से बांद्रा टर्मिनस से तथा 6 अगस्त से गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का तुलसीपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

मुंबई : पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने दो ट्रेनों (Two Trains) कोप्रायोगिक तौर पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर (PRO Sumit Thakur) के अनुसार बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस को 8 अगस्त से बांद्रा टर्मिनस से तथा 6 अगस्त से गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का तुलसीपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस को 6 अगस्त से अहमदाबाद से तथा 8 अगस्त से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का चरखी दादरी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
Next Story
Related News
X



