Pratahkal - Jodhpur News Update - Inauguration of new building of Indira Gandhi National Open University Regional Center Jodhpur
जोधपुर : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर (Jodhpur) के नवीन भवन का वर्चुअल उद्घाटन समारोह (Virtual Opening Ceremony) आयोजित किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर के नवीन भवन का वर्चुअल उद्घाटन शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति और स्कूली शिक्षा के सचिव द्वारा इग्नू नई दिल्ली (New Delhi) के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव की उपस्थिति में किया गया । इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर के नवीन भवन के उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति और स्कूली शिक्षा के सचिव तथा कुलपति प्रो. नागेश्वर राव द्वारा समारोह को संबोधित किया गया । इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर में आयोजित नवीन भवन के उदघाटन समारोह में इग्नू नई दिल्ली के सम कुलपति डॉ. मनरूप सिंह मीणा ने इग्नू के द्वारा नई शिक्षा नीति- 2020, कौशल विकास, स्वरोजगार, रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों के विषय में बताया ।
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर के भवन में आयोजित कार्यक्रम में वी.बी. नेगी, रजिस्ट्रार, एसईडी, यू.पी. शर्मा, सीएमडी, नई दिल्ली, कृष्णपाल सिंह, अधीक्षण, अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मुख्त्यार अली, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रूपाली श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव आर. एस. मीणा, ई. प्रशांत सिंह, सीपीडब्ल्यूडी, पत्र कार्यालय के आशीष वर्मा, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी मौजूद रहे। अंत में वर्चुअल माध्यम से रजिस्ट्रार आलोक चौबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story