✕
जेडीए द्वारा ग्राम डिगाड़ी एवं ग्राम बागा के शिविर
By EditorialPublished on
जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) के निर्देशानुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत विभिन्न शिविरों (Various Camps) का आयोजन करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूटों का लाभ आमजन को प्रदान किया जा रहा है।

x

जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) के निर्देशानुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत विभिन्न शिविरों (Various Camps) का आयोजन करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूटों का लाभ आमजन को प्रदान किया जा रहा है। आज गुरूवार को उपायुक्त जोन 1 मृदुला शेखावत के निर्देशन में ग्राम डिगाड़ी के खसरा संख्या 103, 104, 105, 107, 108, 109, 168 व अन्य हेतु ग्राम डिगाड़ी के वार्ड संख्या 80 में शिविर का आयोजन किया गया। जेडीए द्वारा आज शुक्रवार दिनांक 04 अगस्त को भी जोन 01 ग्राम डिगाड़ी के खसरा संख्या 164, 165/2 व अन्य खसरों हेतु डिगाड़ी के वार्ड संख्या 80 एवं उपायुक्त जोन 5 प्रकाश चन्द अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम बागा के पूर्व अनुमोदित खसरा संख्या 802, 458/1, 458 /2 व नवीन अनुमोदित खसरों हेतु जोधपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय प्रांगण में शिविर आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त जोन 1 मृदुला शेखावत ने बताया कि गुरूवार को ग्राम डिगाड़ी में आयोजित शिविर के दौरान आमजन के विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करते हुए पशुधन कल्याण विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पर्यवेक्षक भूराराम चौधरी, पार्षद वार्ड संख्या 79 आईदान सिंह चारण एवं पार्षद वार्ड संख्या 80 राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में 273 पट्टों का वितरण किया गया।
जेडीए द्वारा शिविर के दौरान प्रातः 10 बजे से 6 बजे तक आमजन के नाम हस्तान्तरण, उपविभाजन एवं पुर्नगठन, भवन मानचित्र अनुमोदन एवं लीज राशि इत्यादि विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करते हुए पट्टों का वितरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में माह अगस्त शिविर कार्यक्रम अनुसार जेडीए द्वारा गुरूवार दिनांक 10 अगस्त को जोन 3 के ग्राम पाल हेतु पाल पंचायत भवन, जोन 6 के मण्डोर हेतु आदित्य नगर पार्क बालसमन्द मण्डोर तथा शुक्रवार दिनांक 11 अगस्त को जोन 3 के ग्राम पाल हेतु पाल पंचायत भवन, जोन 6 के मण्डोर हेतु आदित्य नगर पार्क बालसमन्द मण्डोर एवं जोन 5 के ग्राम गेंवा के विभिन्न पूर्व अनुमोदित नवीन अनुमोदित खसरों हेतु जेडीए कार्यालय प्रांगण में शिविर का आयोजन किया

Editorial
Next Story
Related News
X
