Pratahkal - Gaurav Gogoi will be the chairman of the screening committee

जयपुर : विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में टिकट वितरण पर फैसले के लिए कांग्रेस (Congress) ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया। असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) को राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विधायक गणेश गोदियाल (Ganesh Godial) और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त को स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) का सदस्य बनाया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, सीपी जोशी और तीनों सह प्रभारी सचिवों- काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेंद्र राठौड़ को एक्स ऑफिशियो सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाने के आदेश जारी कर
किए। स्क्रीनिंग कमेटी में सचिन पायलट को जगह देकर हाइकमान ने पिछले चुनावों वाला कॉम्बिनेशन बनाने के संकेत दे दिए हैं। इससे अब साफ हो गया है कि टिकट वितरण में सचिन पायलट की भी चलेगी।
कांग्रेस में लगातार चुनावी समितियां बनाई जा रही हैं। पिछले दिनों प्रदेश चुनाव समित बनाई जा चुकी है। चुनाव समिति में भी सबको साधने का प्रयास किया गया था। कैंपेन कमेटी सहित अभी आधा दर्जन चुनावी कमेटियों का गठन होना बाकी है। कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष किसे बनाया जाता है, इसे लेकर सबकी निगाहें टिकी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष बनाए गए गौरव गोगोई राहुल के नजदीक माने जाते हैं । राजस्थान में चुनाव से जुड़ी समितियों में राहुल गांधी अपने भरोसे के नेताओं को नियुक्त करवा रहे हैं। विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जॉर्वर लगाए गए मधुसूदन मिस्त्री और ऑब्जॉर्वर सेंथिल भी राहुल गांधी के भरोसेमंद नेता हैं।

Editorial

Editorial

Next Story