Pratahkal - Entertainment Update - Ayushmann Khurrana wants best actress award
'ड्रीम गर्ल 1' (Dream Girl 1) जनता के दिलों में जैसे समा गई थी और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को ड्रीम गर्ल के रूप में देखने के लिए लोग फिर से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इंतजार की घड़ी में अब 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) का ट्रेलर भी लॉन्च (Launch) कर दिया गया है।
इस फिल्म (Film) के जरिए आयुष्मान आपको फिर से एक बार खिलखिला के हंसाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में परेश रावल, असरानी अन्नु कपूर, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी विजय राज, सीमा पाहवा जैसे कई सितारे एक साथ धमाल मचाने वाले हैं। साथ ही फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। आयुष्मान खुराना के ‘पूजा' लुक को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान आयुष्मान से जब उनके बॉडी ट्रांसफॉरमेशन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें वेट लूज करना काफी जरूरी था। हालांकि उन्हें वेट लूज करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। इस मौके पर आयुष्मान ने जिक्र किया कि वे इस फिल्म में साड़ी पहनकर 45 डिग्री सेल्सियस में उन्होंने शूट किया। उनके लिए यह शूट इतना आसान नहीं था, इस शूट के बाद उनके मन में महिलाओं के प्रति इज्जत और भी कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। इस दौरान आयुष्मान ने कहा कि वह इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर नहीं बल्कि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतना चाहते हैं।
जब उनसे फिल्म के बजट को लेकर सवाल पूछा गया कि आजकल कम बजट की फिल्में इतना अच्छा कर रही हैं और ज्यादा बजट की फिल्में अच्छा नहीं कर पा रही हैं। क्या उन्हें लगता है? आयुष्मान ने कहा कि बिल्कुल कॉन्टेंट ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। फिल्म के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ता, अगर आप कॉन्टेंट सही दे रहे हो तो जनता उसे देखेगी। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं मुझे यह फिल्म मिली और वादा करता हूं की ड्रीमगर्ल टू आपको जरूर पसंद आएगी ।

Editorial

Editorial

Next Story