✕
गामडा ब्राह्मणिया में नंगी तलवार लेकर घूमते एक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
ओबरी थाना क्षेत्र में नंगी तलवार लेकर घुमते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गामड़ा ब्राह्मणिया हरिजन बस्ती में एक व्यक्ति अपने हाथ में नंगी तलवार लेकर किसी को मारने

x

ओबरी (प्रा.सं.) । ओबरी थाना क्षेत्र में नंगी तलवार लेकर घुमते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गामड़ा ब्राह्मणिया हरिजन बस्ती में एक व्यक्ति अपने हाथ में नंगी तलवार लेकर किसी को मारने के लिए लहराता हुआ घूम रहा है।
सूचना पर थानाधिकारी चौहान, हैड कानि मानशंकर डामोर, कानि नाथूलाल, योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। जहां एक व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार लेकर लहराता हुआ घूमता हुआ मिला। पुलिस ने अर्जुन पुत्र शंकर हरिजन ( 40 ) को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
