Pratahkal-Jeweler robbed in Dombivli, sister-in-law arrested
मुंबई । जूलरी शॉप से लाखों रूपये की चोरी कर फरार दो महिलाओं को रामनगर पुलिस ने कलवा के खारेगांव इलाके से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं के नाम उसाबाई मकाले और नीलाबाई डोकले हैं। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी हैं और मूलत: छत्रपति संभाजीनगर इलाके में रहनेवाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह डोंबिवली पूर्व में राजाजी पथ पर विनायक ज्वेलर्स के मालिक मांगीलाल गुर्जर निवासी सादडा (तासोल) जिला राजसमंद को दो महिलायों ने ठगी और लूट का शिकार बनाया था। सुबह के समय ये दोनों महिलायें उनकी जूलरी शॉप में खरीदारी के बहाने से दाखिल हुई थीं। चांदी की पायल खरीदने का झांसा देकर दोनों ने चांदी की पायलें चुराई और वहां से चंपत हो गई थीं। जूलरी शॉप के मालिक ने रामगनर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये जांच की तो दोनों महिलाएं खारेगांव इलाके में होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को खारेगांव इलाके से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story