Pratahkal-Acharya Mahashraman urged to stay in Khinwada
मुंबई । नंदनवन (Nandanvan) में चातुर्मास (Chaturmas) कर रहे आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सम्मुख खिंवाड़ा प्रवासी पहुंचे, जिसमें अमृतलाल खांटेड व प्रकाश राठौड़ ने 2026 में अहमदाबाद से कंटालिया विहार में खिंवाड़ा गांव में 15 दिन के प्रवास का आग्रह किया। आचार्य महाश्रमण ने आशीर्वचनों के साथ संपर्क में रहने को कहा। मुख्य मुनि महावीर कुमार से भी प्रेरणा ली। भरत धोका ने बताया कि साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा, साध्वीवर्या संबुद्धयशा ने भी खिंवाड़ा प्रवास हेतु संपर्क में रहने कहा। इस अवसर पर रामलाल राठौड़, उत्तमचंद ढेलरियावोरा, तेजराज पुनमिया, वोरीदास पुनमिया, रूपचंद खांटेड,प्रवीण धोका, निर्मल श्रीश्रीमाल, कमलेश श्रीश्रीमाल, हेमराज श्रीश्रीमाल, महेंद्र खांटेड, महावीर पुनमिया, भरत धोका आदि की उपस्थिति रही। यह जानकारी महेंद्र पुनमिया ने दी।

Next Story