CM Ashok Gehlot
जयपुर (कार्यालय संवाददाता) । बुधवार को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर प्रथम गारन्टी कार्ड एवं पहला 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। जयपुर के महापुरा निवासी श्रीमती पूजा देवी एवं श्रीमती सरजू देवी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मंहगाई राहत शिविरों एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। श्रीमती पूजा देवी ने कहा कि 500 रूपए में गैस सिलेण्डर के साथ-साथ अन्नपूर्णा राशन किट, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है। श्रीमती सरजू देवी ने कहा कि मनरेगा में 25 दिन के अतिरिक्त रोजगार, 750 की जगह 1 हजार रूपए वृद्धावस्था पेंशन जैसे निर्णयों से उन्हें मंहगाई से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाई गई योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है एवं आमजन को राह पहुंचाने वाली ये योजनाएं जारी रहनी चाहिए।
Editorial

Editorial

Next Story