✕
मैनहोल कवर्स की चोरी, तीन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
घाटकोपर (Ghatkopar) में पंतनगर पुलिस ने करीब 150 किलोग्राम वजन के दो मैनहोल्स (manhole) के लोहे के कवर्स की चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान राजू जैनुद्दीन खान (28), मंगला सुभाष गायकवाड और राहुल जयप्रकाश सोनी (20) के तौर पर की गई है। राजू खान पेशे से ऑटो रिक्शा ड्राइवर है जबकि मंगला कचरा बीनने का काम करती है और राहुल एक स्क्रैप डीलर है। पुलिस ने चोरी हुये मैनहोल्स कवर बरामद कर लिये हैं। चोर मौका देखकर ऑटो रिक्शा (Auto

x
मुंबई। घाटकोपर (Ghatkopar) में पंतनगर पुलिस ने करीब 150 किलोग्राम वजन के दो मैनहोल्स (manhole) के लोहे के कवर्स की चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान राजू जैनुद्दीन खान (28), मंगला सुभाष गायकवाड और राहुल जयप्रकाश सोनी (20) के तौर पर की गई है। राजू खान पेशे से ऑटो रिक्शा ड्राइवर है जबकि मंगला कचरा बीनने का काम करती है और राहुल एक स्क्रैप डीलर है। पुलिस ने चोरी हुये मैनहोल्स कवर बरामद कर लिये हैं। चोर मौका देखकर ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) लेकर रात के समय चोरी के लिये पहुंचते हैं और मैनहोल कवर्स चुराकर फरार हो जाते हैं। घाटकोपर पूर्व में आर.बी. मेहता मार्ग के पास दो मैनहोल कवर्स (manhole covers) की चोरी का मामला सामने आने पर पुलिस ने सीसीटीवी जांच की तो ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर का खुलासा हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने पहले ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया जिसने अन्य आरोपियों की जानकारी दी।
Next Story
Related News
X

