Raksha Bandhan, Foreign tourists, Udaipur, Rajasthan, Culture, Tradition, Festival, Sibling love, Bonding, Protection, Symbolism, Rakhi,
उदयपुर (वि)। सावन की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) उत्सव के साथ ही संस्कृत भारती (Indian Culture) की ओर से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ उदयपुर (Udaipur) के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर (Jagdish Temple) में भगवान जगन्नाथ स्वामी के चरणों में रक्षा सूत्र समर्पण के साथ हुआ। इसके बाद आमजन को रक्षा सूत्र बांधकर संस्कृति रक्षण संकल्प कराया गया।
इसी दौरान वहां पर मौजूद विदेशी सैलानियों को भी रक्षा सूत्र बांधे गए। सूत्र बंधवाकर विदेशी सैलानी प्रफुल्लित हुए और उन्होंने भी रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का महत्व समझ कर सभी को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम प्रभारी मंगल कुमार जैन ने बताया कि जगदीश मंदिर के बाद संस्कृत भारती के कार्यकर्ता अंबा माता थाना पहुंचे जहां पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर न्याय की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। उल्लेखनीय है कि संस्कृत सप्ताह के तहत 5 सितंबर तक विभिन्न आयोजन होंगे। इसके बाद 9 सितंबर को जनपद सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। मुख्य रूप से डॉ हिमांशु भट्ट, नरेंद्र शर्मा, दुष्यंत नागदा, रेखा सिसोदिया, डॉ रेनू पालीवाल, डॉ यज्ञ आमेटा, कुलदीप जोशी, चैन शंकर दशोरा आदि उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story