China, India, Arunachal Pradesh, Aksai Chin, Ladakh, Rahul Gandhi, Modi government, Chinese map, Border dispute, Lie, Occupy, Serious, Prime Minister, Land occupation in Ladakh, Rahul Gandhi criticizes Modi, government,
नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन (China) द्वारा हालिया जारी किए गए अपने आधिकारिक नक्शे में अरूणाचल प्रदेश और अक्साई चिन (China) को अपना हिस्सा दिखाए जाने पर भारत (India) में नाराजगी है। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही बोला था की प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि लद्दाख में एक इंच जमीन भी नहीं गई है।
'मैं सालों से कह रहा हूं....'
कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को कर्नाटक जाने के लिए हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मैं सालों से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) जो कह रहे हैं कि लद्दाख में एक इंच जमीन भी नहीं गई है। यह सरासर झूठ है।
चीन ने हमारी जमीन
उन्होंने आगे कहा कि मैं लद्दाख से हाल ही में वापस आया हूं। वहां सब जानते हैं कि चीन (China) ने हमारी जमीन हड़प ली है। राहुल ने आगे कहा कि नक्शे का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने जमीन तो ले ही ली है। प्रधानमंत्री को इसके बारे में कुछ कहना चाहिए।
Editorial

Editorial

Next Story