UDAIPUR
राजसमंद। असम (aasam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) एक दिवसीय प्रवास पर राजसमंद (Rajsamand) पहुंचे। राज्यपाल बनने के बाद यह उनका प्रथम राजसमंद दौरा था। राजसमंद आगमन पर राजसमंद मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल कटारिया का नागरिक अभिनंदन बालकृष्ण विद्या भवन में आयोजित किया।
कटारिया ने अपने संबोधन में उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपके आशीर्वाद से सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहा, आज राज्यपाल हूं। हम सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखते हुए कार्य करना चाहिए। हम रहे ना रहे देश रहना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड
(Hariom Singh Rathod)
को स्मरण करते हुए कहा कि वो मेरे लिए आदर्श व्यक्तित्व थे।
नागरिक अभिनंदन पत्र का वाचन गोपाल कृष्ण पालीवाल ने किया। संरक्षक महेश पालीवाल मानसिंह बारहट संयोजक अशोक रांका व मित्र मंडल के सदस्यों ने राज्यपाल को अभिनंदन पत्र भेंट किया।कार्यक्रम में राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने राज्यपाल कटारिया को अपना राजनीतिक मार्गदर्शक बताते हुए सिद्धांतवादी राजनेता बताया।
जिला प्रमुख रतनी देवी जाट विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ दीप्ति माहेश्वरी सभापति अशोक टांक उपप्रमुख सोहनी देवी गुर्जर प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत उप प्रधान सुरेश कुमावत सहित जनप्रतिनिधि नगर व ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज काबरा व सविता शर्मा ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story