goregaon
प्रात:काल संवाददाता मुंबई। मेवाड़ (Mewar) संघ मुंबई (Mumbai) की साधारण सभा मेवाड़ भवन गोरेगांव (Goregaon) में आयोजित हुई। इस अवसर पर मेवाड़ संघ, महिला मण्डल, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल के कोषाध्यक्षों ने आय व्यय का ब्यौरा दिया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ ने स्वागत करते हुए अपने अब तक के कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सभी के सानिध्य में मेवाड़ संघ की सेवा करने का अवसर मुझे मिला। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा स्वर्णिम अवसर था। भविष्य में भी मैं संघ समाज की सेवा में सक्रिय रहूंगा। धाकड़ ने कहा कि संघ एक ऐसा वटवृक्ष है जिसके नीचे हम सभी को प्रेम भाईचारे और समर्पण की भावना का इतिहास लिखना है। लोगस्स पाठ पुखराज सोनी ने किया। सभा में मीठालाल सिंघवी, चतरलाल लोढा, इन्दरमल वडाला, शांतिलाल राठोड़, किशन परमार, कंचन एस सिंघवी, कंचन एल सिंघवी, दीपक परमार, महावीर मादरेचा, देवीलाल वडाला, नाठोकलाल धाकड़, सुरेश आंचलिया, रिखब सांखला, भगवतीलाल लोढ़ा, किशन बोहरा, सुरेश सिंघवी, दिनेश कोठारी, नरेंद्र नवलखा, प्रकाश काकरेचा, बाबू बड़ोला, मोहन लोढा, महेंद्र पीपाड़ा, प्रहलाद सिंघवी सुरेश डी सिंघवी, पारस चोरडिया सहित कार्यकारिणी सदस्य, उपसंघों के अध्यक्ष, मंत्री एवं मेवाड़ संघ सदस्यों की उपस्थिति रही। मेवाड़ संघ का हिसाब लक्ष्मीलाल बड़ालमिया ने पेश किया। संघ की गुरुदर्शन यात्रा की जानकारी मंत्री फूलचंद नाहर ने दी। आभार प्रदर्शन लादूलाल बाफना ने किया। संचालन महामंत्री महावीर तातेड़ ने किया। यह जानकारी व्यवस्था मंत्री प्रकाश नाहर ने दी।
Next Story