mumbai
मुंबई। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देनेवाले विष्णोई गैंग (Bishnoi Gang) के पांच लोगों को नालासोपारा (Nalasopara) पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सेंट्रल पार्क (Central Park) स्थित एक मकान में 21 लाख रुपये कीमत के एमडी पावडर खरीदने के लिये आये थे, लेकिन मौके पर पुलिस ने दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने पांचों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने के निर्देश दिये हैं। पुलिस अब इस गैंग द्वारा एमडी पावडर (MD Powder) जैसे मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के अन्य मामलों की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नालासोपारा पूर्व में दत्त आशिर्वाद बिल्डिंग क्र. 302 में राजस्थान में दिनेशकुमार बिष्णोई, सुनील बिष्णोई, ओमप्रकाश किलेरी, लादुराम बिष्णोई, प्रकाशकुमार बिष्णोई, इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को खबर मिली थी कि ये पांचों आरोपी एमडी पावडर खरीदने के लिये आ रहे हैं। पुलिस ने खबर के आधार पर जाल बिछाया और पाचों आरोपियों को मौके पर धर दबोचा। पुलिस ने इनसे 210 ग्राम एमडी पावडर जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों से सात मोबाइल, इलेक्ट्रिक वजनकाटा, प्लास्टिक की थैलियां बरामद की हैं। मादक पदार्थ विक्रेता प्रकाश भाडू फरार है।
Next Story