✕
मुंबई में भी इंडिया गठबंधन को टक्कर देगा एनडीए
By EditorialPublished on
मुंबई। मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन (India Alliance) की महाबैठक का जवाब देने का पूरा प्लान एनडीए (NDA) भी तैयार कर चुका है। 1 सितंबर को देश की आर्थिक राजधानी (financial capital) में दोनों ही गठबंधनों के बीच सीधी टक्कर दिखाई देगी। एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन ने 26 दलों की बैठक बुलाई है तो वहीं महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Sarkar) के घटक दल और भाजपा (BJP) के सहयोगी भी बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।
_202308301234528903.jpg)
x
मुंबई। मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन (India Alliance) की महाबैठक का जवाब देने का पूरा प्लान एनडीए (NDA) भी तैयार कर चुका है। 1 सितंबर को देश की आर्थिक राजधानी (financial capital) में दोनों ही गठबंधनों के बीच सीधी टक्कर दिखाई देगी। एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन ने 26 दलों की बैठक बुलाई है तो वहीं महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Sarkar) के घटक दल और भाजपा (BJP) के सहयोगी भी बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। 1 सितंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में सीट शेयरिंग और गठबंधन के लोग को लेकर ऐलान हो सकते हैं। एक तरफ इंडिया गठबंधन की बैठक होगी तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र में एनडीए के सहयोगियों जैसे कि एनसीपी के अजित पवार (Ajit Pawar) गुट और शिवसेना (शिंदे) (Shiv Sena Shinde) के नेता भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में एनसीपी के अजित पवार के गुट का प्रतिनिधित्व सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) करेंगे। जब इस मीटिंग की टाइमिंग को लेकर सवाल किया गया तो तटकरे ने कहा, हमारी मीटिंग की तारीख काफी पहले ही तय हो गई थी। मानसून सत्र से पहले ही हमारी कोऑर्डिनेशन कमेटी ने इस बैठक को लेकर समय तय कर दिया था। इसलिए ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इंडिया गठबंधन की बैठक को देखते हुए यह मीटिंग रखी गई है। इसी बीच सीनियर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक में 26 से 27 दल हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को एक अनौपचारिक बैठक होगी। इसके बाद 1 सितंबर को बैठक होगी। अब तक गठबंधन की दो बैठकें हो चुकी हैं। यह तीसरी बैठक है जिसमें अब आगे की बातों पर चर्चा होगी। 31 अगस्त को हम इस गठबंधन एक कॉमन लोगो भी लॉन्च करेंगे। इसी बीच रविवार को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा था कि इस गठबंधन का अभी विस्तार होगा। उन्होंने कहा था कि कुछ और क्षेत्रीय दल गठबंधन के साथ जुड़ने का इच्छुक हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
