LPG price cut
नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार (Modi government) ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) और ओणम पर देशवासियों का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रूपये की कमी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने बड़ी राहत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सिलेंडर की कीमत कम होने से मेरी बहनों का जीवन और भी आसान होगा, बहनों को सहूलियत होगी। । रक्षाबंधन के पर्व से पहले केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रूपये की कटौती करने की घोषणा कर दी है।
प्र.म. मोदी (PM Modi) ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को 200 रूपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उन्हें पहले से ही सब्सिडी के रूप में 200 रूपये मिल रहे हैं । इस तरह अब उनके खाते में 400 रूपये की सब्सिडी आएगी। अभी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रूपये है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खाते में 400 रूपये आएंगे। यानी उन्हें सिलेंडर 703 रूपये का पड़ेगा आम उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर दिल्ली में 903 रूपये का पड़ेगा । घटी हुई कीमत मंगलवार से ही लागू हो गई है । उदयपुर में अभी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1134 रूपए ली जा रही थी अब कटौती के बाद यह 934 रू. में मिलेगा ।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए 75 लाख उज्जवला कनेक्शन मिलने के बाद इस श्रेणी में कुल 10 करोड़ 35 लाख उपभोक्ता हो जाएंगे। ठाकुर ने कहा कि अप्रैल 2020 से अप्रैल 2022 तक दुनिया भर में एलपीजी का दाम तिगुना हुआ। लेकिन भारत में इसकी कीमत सिर्फ 35 फीसदी बढ़ी। सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को मदद की। इस निर्णय से एलपीजी के 33 करोड़ ग्राहकों को लाभ होगा। इस फैसले का किसी इलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है ।
यह फैसला मंगलवार से ही लागू हो गया। इससे इस वित्त वर्ष में 7,680 करोड़ रूपये का बोझ पड़ेगा ।
मार्च 2023 में कैबिनेट ने इस योजना के लाभार्थियों के लिए प्रति सिलेंडर 200 रूपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया था। सरकार ने गरीबों को स्वच्छ ईंधन का फायदा देने के लिए मई 2016 में यह योजना शुरू की थी। 2022-23 में इसका कुल खर्च 6,100 करोड़ रूपये था जो 2023- 24 में बढ़कर 7,680 करोड़ रूपये हो जाएगा।
देश में 14.2 किग्रा वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार एक मार्च, 2023 को बदलाव हुआ था । एक अगस्त को 19.2 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था। इसकी कीमत में 100 रूपये की कटौती की गई थी ।
पिछले तीन साल देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दोगुनी हो गई है। लोग लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में राहत का इंतजार कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story