✕
जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस (Thana Police) ने जानलेवा हमला करने में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। 12 मई को किशन लाल पुत्र कमला डांगी निवासी बिछड़ी प्रतापनगर ने मामला दर्ज करवाया कि शाम करीब 11.30 बजे अंबालाल, जीवन व गोपाल तीनों घर के बाहर थे।

x

उदयपुर : शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस (Thana Police) ने जानलेवा हमला करने में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। 12 मई को किशन लाल पुत्र कमला डांगी निवासी बिछड़ी प्रतापनगर ने मामला दर्ज करवाया कि शाम करीब 11.30 बजे अंबालाल, जीवन व गोपाल तीनों घर के बाहर थे। उसी दौरान स्कॉर्पियों में रमेश, लोकेन्द्र सिंह, मनीष, शंकर, अजय व अन्य आए और आते ही तलवार व सरिए से मारपीट की, जिससे तीनों के गंभीर चोटे आई। इस पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई पर्वत सिंह, कांस्टेबल नागेन्द्र, विरेन्द्र सिंह की टीम ने मनीष कुमार पुत्र लच्छीराम निवासी नांदवेल डबोक को गिरफ्तार किया। पूर्व में इसी प्रकरण में रमेश पुत्र सवराम, मनीष पुत्र रामलाल, शंकरलाल पुत्र भैरूलाल व लोकेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Next Story
Related News
X

