✕
12 पेटियां अंग्रेजी व 6 लीटर देशी शराब बरामद, 7 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की गोगुन्दा थाना पुलिस (Thane Police) ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) करने के साथ ही 12 पेटी अंग्रेजी और 6 लीटर देशी शराब बरामद की है।
उदयपुर : जिले की गोगुन्दा थाना पुलिस (Thane Police) ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) करने के साथ ही 12 पेटी अंग्रेजी और 6 लीटर देशी शराब बरामद की है।
थानाधिकारी शैतान सिंह (Police Officer Shaitan Singh) ने बताया कि पुलिस टीमों ने अवैध शराब रखने व बेचने का काम करने वाले ललित पुत्र लक्ष्मी लाल निवासी जय मेवाड गेस्ट हाउस गोगुन्दा, रूपलाल पुत्र लोगर निवासी गणेश जी का गुडा गोगुन्दा, रूपलाल पुत्र धन्ना मीणा निवासी मोडी गोगुन्दा, राजेन्द्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी कालोड़ा गोगुन्दा, सरूपाराम पुत्र कुशालाराम निवासी जुजारपुरा गोगुन्दा, भावेश पुत्र शंकरसिंह निवासी भुताला गोगुन्दा और दिनेश पुत्र देवाराम निवासी मालवा का चौरा बेकरिया को गिरफ्तार कर इनके पास से अंग्रेजी शराब के 12 पेटियां व 6 लीटर देशी महुएं की शराब बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया ।
Next Story
Related News
X



