✕
देश के 4001 विधायकों के पास 54,545 करोड़ की संपत्ति
By EditorialPublished on
देश भर के कुल 4033 विधायकों में से 4,001 विधायकों के पास 54,545 करोड़ रूपये की संपत्ति है। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यह नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम जैसे तीन राज्यों के साल 2023-24 के कुल सालाना बजट से भी यह ज्यादा है। पिछली बार के चुनावों में विधायकों (MLAs In The Elections) के भरे हलफनामे में से आंकड़े जुटाकर एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) ने उसका विश्लेषण किया है।

नई दिल्ली : देश भर के कुल 4033 विधायकों में से 4,001 विधायकों के पास 54,545 करोड़ रूपये की संपत्ति है। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यह नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम जैसे तीन राज्यों के साल 2023-24 के कुल सालाना बजट से भी यह ज्यादा है। पिछली बार के चुनावों में विधायकों (MLAs In The Elections) के भरे हलफनामे में से आंकड़े जुटाकर एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) ने उसका विश्लेषण किया है। 84 राजनीतिक दलों व निर्दलीयों में से एक विधायक की संपत्ति का औसत 13.63 करोड़ रूपये निकलता है ।
रिपोर्ट (Report) के अनुसार कर्नाटक (Karnataka) के विधायकों की कुल संपत्ति 21 अन्य राज्यों के सभी विधायकों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है । नगालैंड का इस साल का बजट 23,086 करोड़, मिजोरम का 14, 210 करोड़ और सिक्किम का 11,807 करोड़ का है, जो कुल मिलाकर 49,103 करोड़ ही होता है। 21 राज्यों के सभी विधायकों से भी अधिक कर्नाटक के सारे विधायकों की संपत्ति कर्नाटक के विधायकों की कुल संपत्ति 14,359 करोड़ है। यह रकम इस साल के मिजोरम और सिक्किम के संयुक्त बजट प्रविधानों से भी ज्यादा है। सबसे इस रिपोर्ट में सबसे रोचक पहलू कर्नाटक से है। एडीआर के मुताबिक कर्नाटक के विधायकों के पास इतनी संपत्ति है कि अगर 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सारे विधायकों की संपत्ति मिला दें तो यह उससे भी अधिक है। जिन राज्यों के सारे विधायकों की कुल संपत्ति कर्नाटक के सभी विधायकों से कम है, वे हैं, राजस्थान, पंजाब, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, गोवा, मेघालय, ओडिशा, असम, नगालैंड, उत्तराखंड, केरल, पुडुचेरी, झारखंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
इस आंकड़े में देश के 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों का ब्यौरा शामिल किया गया है। देश के एक मौजूदा विधायक की औसत संपत्ति 13.63 करोड़ है। अगर राज्यवार देखें तो कर्नाटक (223) में विधायकों के पास 14,359 करोड़, महाराष्ट्र ( 288 में से 284 की ) में 6,679 करोड़, आंध्र प्रदेश (175 में से 174 की) में 4,914 करोड़ की संपत्ति है। वहीं सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (403) में विधायक की कुल संपत्ति 3,255 करोड़, गुजरात (182) में 2,987 करोड़, तमिलनाडु (224) में 2,767 करोड़ और मध्य प्रदेश (230) में 2,476 करोड़ रूपये की संपत्ति है।
अगर राजनीतिक दलों (Political Parties) की बात करें तो भाजपा के 1356 विधायक की औसत संपत्ति 11.97 करोड़, कांग्रेस के 719 विधायकों की औसत संपत्ति 21.97 करोड़ और टीएमसी के 227 विधायक की औसत संपत्ति 3.51 करोड़, आम आदमी पार्टी के 161 विधायकों की औसत संपत्ि 10.20 करोड़ और वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के 146 विधायकों की औसत संपत्ति 23.14 करोड़ रूपये है।
वहीं कुल संपत्ति की बात करें तो भाजपा विधायकों की कुल संपत्ति 16,234 करोड़ रूपये, कांग्रेस विधायकों की कुल संपत्ति 15,798 करोड़, वाइएसआरसीपी विधायकों की कुल संपत्ति 3,379 करोड़, द्रमुक के 131 विधायकों की कुल संपत्ति 1,663 करोड़और आम आदमी पार्टी के विधायकों की कुल संपत्ति 1,642 करोड़ रू. है ।

Editorial
Next Story
Related News
X


