✕
जोधपुर के डैम में डूबकर तीन दोस्तों की मौत
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) के सूरपुरा डैम में बुधवार को तीन दोस्तों (Three Friends) की डूबने से मौत (Death) हो गई। तीनों दोस्त 11वीं कक्षा के छात्र थे। बुधवार सुबह करीब दस ये लड़के डैम घूमने आए थे। इनके शव करीब छह बजे पानी से निकाले गए। डेम की दूसरी ओर चहल-पहल कम रहती है।

x

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) के सूरपुरा डैम में बुधवार को तीन दोस्तों (Three Friends) की डूबने से मौत (Death) हो गई। तीनों दोस्त 11वीं कक्षा के छात्र थे। बुधवार सुबह करीब दस ये लड़के डैम घूमने आए थे। इनके शव करीब छह बजे पानी से निकाले गए। डेम की दूसरी ओर चहल-पहल कम रहती है। ये तीनों दोस्त उसी तरफ बैठे थे। दोपहर में वहां पहुंचे किसी व्यक्ति ने दो साइकिल पड़ी देखी । किनारे पर बैग, एक मोबाइल व जूते देखे। सामान के पास किसी व्यक्ति को न देख उसकी चिंता बढ़ी। शाम करीब 4 बजे पुलिस (Police) को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी (DCP) ईस्ट अमृता दुहान, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा सहित आला अधिकारी पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम व गोताखोर पहुंचे। डैम में काफी तलाश के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला गया। बच्चों के बैग में मौजूद किताबों से उनके नाम का पता चला । मोबाइल पर घरवालों का कॉल आया । तब उन्हें हादसे की जानकारी दी गई।
जय सिंह (18) पुत्र मुरलीधर, स्वरूप सिंह ( 16 ) पुत्र लक्ष्मण सिंह व गौतम सोलंकी (18) पुत्र लक्ष्मण माली दसवीं कक्षा तक साथ पढ़े थे । कुसुम विहार कॉलोनी, महामंदिर निवासी जय सिंह माता का थान स्थित सत्यम स्कूल में पढ़ता था । उसके दोस्त बनाड़ निवासी स्वरूप पीलार बालाजी व मगरा पुंजला निवासी गौतम महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 11वीं के छात्र थे। पुलिस को आशंका है कि तीनों दोस्तों ने सूरपूरा डैम घूमने का प्लान बनाया होगा।
दो साइकिल पर तीनों बैठकर डैम पर घूमने आ गए। यहां नहाने के लिए पानी में उतरे और डूब गए।
Next Story
Related News
X

