Pratahkal - Jaipur News Update - Rajiv Gandhi Urban Olympic Games
जयपुर : राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) शहरी ओलंपिक खेलो (Play Urban Olympics) का शुभारंभ 5 अगस्त 2023 से होगा इसके लिये नगर निगम (Municipal Corporation) ग्रेटर द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगर निगम ग्रेटर में जोनवार 15 क्लस्टरों का गठन कर लिया गया है। आयुक्त महेन्द्र सोनी ने बुधवार को सभी जोन उपायुक्तों, प्रभारी खेल अधिकारियों एवं अन्य सम्बन्धित खेल अधिकारियों की बैठक लेकर राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों की तैयारियों के सम्बन्ध मे आवष्यक दिशा निर्देश दिये। सोनी ने कहा कि राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाये जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।
नगर निगम ग्रेटर के वार्डो में चयनित 15 क्लस्टरों में कुल 1781 टीमों का ऑनलाईन गठन किया जा चुका है। जिसके अन्तर्गत कुल 18457 खिलाड़ी भाग लेंगे 15 क्लस्टर हेतु 12 खेल मैदानो का चयन कर लिया गया है। जिसके अन्तर्गत मुरलीपुरा जोन मे भवानी निकेतन कॉलेज सीकर रोड विघाधर नगर जोन में विधाधर नगर स्टेडियम, झोटवाडा जोन में पुरोहित हरिनारायण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसी मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट का आयोजन किया जायेगा शेष खेल चित्रकूट स्टेडियम वैशाली नगर में आयोजित किये जायेगें मानसरोवर जोन में रियान एज्युकेशन स्कूल वार्ड नं 83 दादू दयाल नगर मानसरोवर जयपुर एवं रूकमणी बिरला स्कुल वार्ड नं 81 दुर्गापुरा जयपुर, सांगानेर जोन में मॉर्निंग स्टार सैन्ट एंसलम स्कूल सायपुरा रोड सांगानेर, ग्लोबल इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मयूर स्कूल) सीतापुरा इन्सटीट्यूट एरिया, जगतपुरा जोन में सुबोध पब्लिक स्कूल मौसम विभाग के सामने, स्वामि केशवानन्द इन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जगतपुरा एवं मालवीय नगर जोन में राजस्थान कॉलेज वार्ड नं 134, राजस्थान विश्वविद्यालय वार्ड नं 139, डै स्टेडियम वार्ड नं 142 में आयोजित किये जायेगें ।
ये खेल दिनांक 5 अगस्त 2023 से 10 अगस्त 2023 तक आयोजित किये जायेंगें जिसके अंतर्गत टेनिस बॉल क्रिकेट, एथेलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, कबड्डी, खो- खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल को सम्मिलित किया गया है।

Editorial

Editorial

Next Story