✕
रेलवे का 'मदद एप' यात्रियों के बीच हुआ लोकप्रिय
By EditorialPublished on
ट्रेन (Train) में यात्रा करने वालों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी है। नियमित रेल यात्रा (Rail Yatra) या परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को कई बार ट्रेन में कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रा के दौरान यदि आपको किसी प्रकार की समस्या है तो इसका समाधान ऑनलाइन (Online) किया जा सकता है।

x
जयपुर : ट्रेन (Train) में यात्रा करने वालों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी है। नियमित रेल यात्रा (Rail Yatra) या परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को कई बार ट्रेन में कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रा के दौरान यदि आपको किसी प्रकार की समस्या है तो इसका समाधान ऑनलाइन (Online) किया जा सकता है। रेलवे के 'मदद ऐप' (Madad App) का सहारा लेकर आप अपनी शिकायत का समाधाम चंद मिनटों में करा सकते हैं। जागरूक रेल यात्री अब बड़े पैमाने पर इस ऐप का सहारा ले रहे हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे अब तेजी से डिजिटल हो रहा है। पहले रेलयात्रा के दौरान यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और यात्री अक्सर टीटी से शिकायत करते थे। लेकिन अब रेलवे 'मदद ऐप' के जरिए सीधा यात्रियों की सीट तक पहुंच रहा है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की शिकायत होने पर आपको ऐप पर अपनी शिकायत रजिस्टर करनी होती है और कुछ ही मिनटों में आपकी शिकायत का निवारण हो जाएगा।
कैसे काम करता है मदद ऐप ?
आजकल लगभग सभी यात्रियों के हाथ में स्मार्टफोन होता है। सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर में जाकर मदद ऐप को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद इस ऐप में पीएनआर नंबर, सीट नंबर और नाम दर्ज करना होता है। विवरण में शिकायत लिखनी होती है और एंटर को प्रेस करना होता है। उसके बाद आपके पास रेलवे से फोन आता है और शिकायत से संबंधित स्टाफ कुछ ही मिनटों में आपके पास होता है। इस ऐप के जरिए सीट, एसी ना चलना, वॉशरूम संबंधी, कंबल, चादर, खाना या फिर सुरक्षा से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
एक साल में निपटाई 30 हजार शिकायतें
लंबी दूरी पर चलने वाले यात्री हों या कभी- कभार यात्रा करने वाले सभी के लिए यह ऐप वरदान साबित हो रहा है। खासतौर पर अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह ऐप काफी फायदमेंद है। एनडब्ल्यूआर के मुताबिक साल 2023-24 में अब तक 30425 शिकायतें चारों मंडल यानि जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर से मिली हैं। इन शिकायतों का निपटारा औसतन 40 मिनिट में कर दिया गया। स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले यात्रियों को इसे ऑपरेट करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
