✕
जोधपुर तक पहुंचा हरियाणा हिंसा का विरोध
By EditorialPublished on
हरियाणा (Haryana) में हुए सांप्रदायिक तनाव और दंगे के विरोध में विहिप बजरंग दल की ओर से जोधपुर (Jodhpur) की नई सड़क चौराहे पर आंदोलन किया गया। हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा (Violence) के विरोध की आग जोधपुर तक पहुंच चुकी है। बुधवार शाम को जोधपुर के नई सड़क चौराहे पर विहिप और बजरंग दल की ओर से विरोध रैली निकाली गई और पुतला फूंक कर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ किया गया।

x
जोधपुर : हरियाणा (Haryana) में हुए सांप्रदायिक तनाव और दंगे के विरोध में विहिप बजरंग दल की ओर से जोधपुर (Jodhpur) की नई सड़क चौराहे पर आंदोलन किया गया। हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा (Violence) के विरोध की आग जोधपुर तक पहुंच चुकी है। बुधवार शाम को जोधपुर के नई सड़क चौराहे पर विहिप और बजरंग दल की ओर से विरोध रैली निकाली गई और पुतला फूंक कर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ किया गया।
आक्रोश प्रदर्शन में बजरंग दल प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार ने कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार को मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। लगभग 20-25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। अभी यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने तथा आगजनी शुरू कर दी।
श्रद्धालुओं ने जब देखा कि परिस्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो पीछे हटने का प्रयास किया, तो देखा पीछे से भी पत्थर बरस रहे हैं। बहुत मुश्किल से कुछ लोगों को बचाकर नलहड़ महादेव के मंदिर में वापिस लेकर आ सके । प्रान्त प्रचार प्रमुख अमित पाराशर ने आरोप लगाया कि इस घटना के जिम्मेदार वे लोग हैं जो इन दंगाइयों को भड़काते हैं उनके भड़काने के कारण से ही धार्मिक पर्व पर हमले होते हैं । विहिप प्रान्त अधिकारी महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि में जो किसी भी बहाने से दंगा भड़काने की कोशिश करते हैं, उसका ही यह दुष्परिणाम दिखाई दिया है। यह उचित नहीं है। यह आत्मघाती प्रवृत्ति है।
पुतला जला कर प्रदर्शन :
इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने क्रूर हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन कर पुतला जलाया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं, विश्व हिंदू परिषद की मांग है उन सबके परिवारों को एक एक करोड़ रुपया दिया जाए। जो घायल हुए हैं उनको 20 लाख रुपया तथा जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं उनको पूरी तरह क्षति पूर्ति की जाए।
प्रदर्शन के दौरान विहिप बजरंग दल के सम्पत भाटी, जीवराज श्रीमाली, दिनेश चौहान, बाबूलाल प्रजापत, चंद्रशेखर मन्नावत, जितेंद्र शर्मा, तरुण सोतवाल उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
