Pratahkal - Jaipur News Update - Meeting of National Working Committee of Indian Railway

जयपुर : भारतीय रेलवे मजदूर संघ (Indian Railway Labor Union) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की 164 वीं बैठक 29 एवं 30 जुलाई को भुवनेश्वर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार एवं संचालन उप महामंत्री शिव प्रसाद ने की। बैठक में भारतीय रेलवे के समस्त जनों एवं उत्पादन इकाइयों के महामंत्रियों ने भाग लिया । इस बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे (Western Railway) से कर्मचारी संघ के जोनल अध्यक्ष बी.एल. गंगवाल ने शिरकत की। बैठक में रेलवे कर्मचारियों के हितों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरणमय पांड्या ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी 22 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में विशाल महारैली करने की घोषणा भी की।

Next Story