Pratahkal-Javed Akhtar will appear in Andheri court on August 5 in defamation case-Kangana Ranaut-Hrithik Roshan
मुंबई । बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अंधेरी कोर्ट (Andheri Court) द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया है। अदालत ने जावेद अख्तर को 5 अगस्त को पेश होने को कहा है। वहीं उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज भी कर दिया गया है। जावेद अख्तर को कंगना (Kangana Ranaut) के द्वारा दायर की गई शिकायत में तलब किया गया था, जिसमें आईपीसी के तहत आपराधिक धमकी (धारा 506) और एक महिला का अपमान (धारा 509) करने का आरोप लगा हैं।
जावेद अख्तर के खिलाफ कंगना ने शिकायत की है। यह मामला ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ उनके रिस्ते को लेकर हैं। कंगना की याचिका के मुताबिक, मार्च 2016 में जावेद अख्तर ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अपने घर बुलाया और मांग की कि वह ऋतिक रोशन से माफी मांगें। कंगना ने याचिका में कहा है कि ऋतिक रोशन के साथ उनके विवाद का जावेद अख्तर से कोई लेना-देना नहीं था। कंगना ने ये भी कहा है कि जावेद ने उन्हें और उनकी बहन को मार्च 2016 में जुहू स्थित अपने घर पर बुलाकर धमकी दी थी। साथ ही उन्हें जबरन ऋतिक रोशन से लिखित में माफी मांगने को कहा था। एक्‍ट्रेस ने दावा किया है कि जावेद अख्तर ने जानबूझकर उनका अपमान किया है। मेरी प्राइवेसी में दखलअंदाजी करने की कोिश‍श भी की है।तर्कों और बयानों पर विचार करने के बाद मजिस्ट्रेट आरएम शेख इस फैसले पर पहुंचे कि कंगना रनौत द्वारा लगाए गए छह आरोपों में से केवल दो आरोपों में ही आगे की कार्रवाई की आवश्यकता है। नतीजतन, मजिस्ट्रेट ने आपराधिक धमकी और एक महिला की गरिमा का अपमान करने के आरोप में जावेद अख्तर को समन जारी किया। गीतकार को 5 अगस्त को अंधेरी कोर्ट में पेश होना है।
Editorial

Editorial

Next Story