Pratahkal-Mumbai-EPL 2023 concludes with excitement
मुंबई । कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुंबई (Mumbai) के फर्स्ट पैनल के पदाधिकारियों ने कांदिवली में निगम कर्मचारियों के लिए ईपीएल 2023 (EPL 2023 ) क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket Tournament) का आयोजन किया।
ऑल इंडिया एसिक फेडरेशन के पूर्व महासचिव विजय ताटे और एसिक नर्सेज ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव जोधराज बैरवा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। 'छत्रपति सेना' और 'अंधेरी फर्स्ट वॉरियर' के बीच हुए फाइनल में 'छत्रपति सेना' ने जीत हासिल की। गिरीश मोरे को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और आशुतोष पंडित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। यादराम मीना ने मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम पैनल की ओर से संकेत कुलकर्णी, महेश सरमलकर, संकेत कोकणे, सिद्धेश चव्हाण, प्रसाद पुजारी, आदित्य केरकर, संदीप भट्टाचार्य, संजय चौकसे, सुनील विशे, नितिन जाधव, प्रमोद पाटिल, युवराज चव्हाण, निखिल गोवलकर, चिरंजीवी बोरकर, करण सिंह, विकास हुडा, अभिषेक चौधरी आदि के सहयोग से किया गया।

Editorial

Editorial

Next Story