galhot
जोधपुर (कार्यालय संवाददाता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने मारवाड़ (Marwad) की अपनायत, भाईचारे एवं भलाई की सोच को आगे बढ़ाया है। राज्य सरकार की नीतियों से हर क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत ढांचे का विकास, महंगाई राहत आदि में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है।
गहलोत (gehlot) सोमवार को जोधपुर (Jodhpur) के पावटा में केन्द्रीय आधुनिक बस स्टैण्ड (Central Modern Bus Stand) के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 113 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से यात्रियों एवं चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट हमारे लिए राजस्व अर्जित करने IIT माध्यम ना होकर जनसेवा का कार्य है। राज्य में महिलाओं को बस किराये में 50 प्रतिशत एवं परीक्षार्थियों को 100 प्रतिशत की छूट दी गई है। रक्षा बंधन के त्योहार पर महिलाओं को किराये में शत- प्रतिशत छूट दी गई है। जयपुर के बाद अब जोधपुर में अत्याधुनिक बस स्टैण्ड तैयार कर आमजन को समर्पित किया गया है।
केन्द्रीय बस स्टैण्ड (Central Bus Stand) पावटा से आमजन को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं 50.15 करोड़ की लागत से बने केन्द्रीय बस स्टैण्ड में 12 टिकट काउन्टर, एक पर्यटक सूचना केन्द्र, वातानुकूलित वेटिंग लॉज सहित 21 बसों के लिए बोर्डिंग बेस तथा 6 बसों के लिए लाइटिंग बेस होंगे। साथ ही, बस स्टैण्ड पर 6 लिफ्ट, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, डिस्पेंसरी, पार्सल कार्यालय, क्लॉक रूम एवं द्वय पेंट्री भी होंगे। इसके अतिरिक्त बस स्टैण्ड के प्रथम तल पर स्टोर एवं रेस्टोरेंट भी उपलब्ध होंगे।
राज्य सरकार की योजनाओं से हो रहा हर वर्ग लाभान्वितः मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। 25 लाख तक निःशुल्क उपचार, राइट टू हैल्थ 500 रुपए में गैस सिलेण्डर घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट एवं कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली, 125 दिन का रोजगार, निःशुल्क अपूर्णा किट, 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कर्मचारियों के लिए आरजीएचएस एवं ओपीएस, नए जिलों का गठन 1.33 करोड़ महिलाओं को डाटा युक्त स्मार्ट फोन, गौशालाओं एवं नन्दीशालाओं के लिए 3 हजार करोड़ रुपए का अनुदान, लम्पी रोग से मृत गायों के लिए 40,000 रुपए, दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान जैसी योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गत साढ़े चार वर्षों में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं। प्रदेश के सभी वर्गों के 1 करोड़ लोगों से सुझाव लेकर विजन डॉक्यूमेंट- 2030 तैयार किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. सीपी जोशी
(Dr CP Joshi)
का कार्यकाल शानदार रहा है। आज पूरे देश में स्पीकर के रूप में उनके कार्य की चर्चा एवं सराहना होती है।
परियोजनाओं में अनावश्यक देरी एवं रूकावट से जनता का नुकसान: गहलोत ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में अनावश्यक देरी एवं रुकावट से आमजन का नुकसान होता है। पचपदरा रिफाइनरी के निर्माण में देरी से परियोजना की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्ट्यूिट, राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवॉन्स टेक्नोलॉजी जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र के शैक्षिक विकास को गति मिलेगी। राजीव गांधी नहर के तीसरे फेज के निर्माण से पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। जोधपुर में सीवरेज सिस्टम का निर्माण गैस कनेक्शन के विस्तार, खेल अकादमी, 100 विद्यार्थियों हेतु हॉस्टल, मण्डोर उद्यान का सौन्दर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य करवाए गए हैं। शहर में एलिवेटेड रोड के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से जोधपुर की एक अलग पहचान बनी है।
  • मुख्यमंत्री की जोधपुर को सौगातें 69 करोड़ 79.55 लाख रूपए के 5 कार्यों का हुआ लोकार्पण
1. केन्द्रीय आधुनिक बस स्टेण्ड पलटा, जोधपुर, लागत राशि लगभग 50.15 करोड़ रुपए
2. राजकीय युवा परिसर जोधपुर में एवं भूतल पर करों का निर्माण एवं प्रथम तल पर ऑटोरियम और एयर कन्डी का निर्माण कार्य लागत राशि 6.50 करोड़ रुपए
3. जनजति कन्या छात्रावास क्षमता 50) जनजातिका बहुमत 50) एवं अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय, जोधपुर निर्माण कार्य लागत राशि 12.90 करोड़ रुपए
4. गण्डोर उद्यान में स्वर लागत राशि 24.56 लाख रुप
5. गॉडल उपकार्या जोधपुर
  • 43 करोड़ 11.93 लाख रूपए के 8 कार्यों हुआ शिलान्यास
1. रात गणेश मंदिर परिसर की तलहटी में एवं अन्य विकास कार्य लागत लगभग 3.36 करोड़ रुप
2. मुख्य झालगड रोड पर स्थित अर्बन हाट में लिखित कार्य, लगत राशि लगभग 3 करोड़
3. सूरसागर क्षेत्र के वार्ड सं. एवं विभागों में सीवरेज लाइन
4. अमृतलाल गहलोत स्टेडियम 13 उत्तर नगर निगम में बापु कॉलोनी, मजदुर कॉलोनी सीसी सड़क निर्माण कार्य लगत लिग 1.48 पुरा, जोधपुर में सिथेटिक एक्लेटिक ट्रैक एवं स्केटिंग कोर्ट, विकास का लगभग 10.75 करोड़ रु
5. समुयिक केन्द्रका निर्माण कार्य लगत राशि 3 करोड़ रुपए
6. सामुदायिक सेवा केन्द्र पूजा का निर्माण कार्य लागत राशि 3 करोड़ स्पर कान कार्य लगत र 14 करोड़ रुपए
7.पी.आर.ओ. ऑफिस कार्य लागत राहिल जेपुर मय ऑडिटोरियम का मरम्मत, करण एवं निर्माण 4.50 करोड़ रूपर
Editorial

Editorial

Next Story