✕
न्यूनतम मजदूरी में 26 रुपए की बढ़ोतरी
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने श्रमिकों को आर्थिक सम्बल देने के लिए प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) की दरों में 26 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

x

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने श्रमिकों को आर्थिक सम्बल देने के लिए प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) की दरों में 26 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब अकुशल श्रमिक को 259 के स्थान पर 285 रू प्रतिदिन या 7410 रू प्रतिमाह, अर्द्धकुशल श्रमिक को 271 के स्थान पर 297 रू प्रतिदिन या 7722 रू प्रतिमाह, कुशल श्रमिक को 283 के स्थान पर 309 रू प्रतिदिन या 8034 रू प्रतिमाह तथा उच्च कुशल श्रमिक को 333 रुपए के स्थान पर 359 रू प्रतिदिन या 9334 रू प्रतिमाह मजदूरी प्राप्त होगी। मजदूरों एवं कामगारों के आर्थिक हित को देखते हुए पुनरीक्षित दरों को एक जनवरी, 2023 से प्रभावी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि 7 रू प्रतिदिन की दर से एक जुलाई, 2021 से लागू की गई थी।
Next Story
Related News
X

