✕
मुंब्रा में रक्षाबंधन कार्यशाला
By EditorialPublished on
तेरापंथ युवक परिषद् मुंब्रा (Terapanth Yuvak Parishad Mumbra) ने जैन संस्कार (Jain Sanskar) विधि से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) कार्यशाला का आयोजन किया।

x

मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद् मुंब्रा (Terapanth Yuvak Parishad Mumbra) ने जैन संस्कार (Jain Sanskar) विधि से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) कार्यशाला का आयोजन किया। आरम्भ दिनेश चोरडिया और नीरज जैन ने नवकार महामंत्र के उच्चारण से किया। कार्यक्रम में भाई-बहनों ने सहभागिता दर्ज कराई। कन्या मंडल सदस्यों ने किशोर मंडल सदस्यों को राखी बांधी। अध्यक्ष नवरत्न चोरडिया ने स्वागत किया। नवरत्न गोखरू ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सभी संघीय संस्थाओं के सदस्यों की उपस्थिति रही। मंत्री अंकित मेहता ने आभार व्यक्त किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
