✕
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन की साधारण सभा आयोजित
By EditorialPublished on
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) की वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ भवन कांदिवली (Terapanth Bhavan Kandivali) में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से मीटिंग का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष विनोद कुमार बोहरा ने स्वागत करते हुए प्रस्तावना रखी एवं आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के कांदिवली प्रवास की जानकारी दी।

x

मुंबई । तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) की वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ भवन कांदिवली (Terapanth Bhavan Kandivali) में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से मीटिंग का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष विनोद कुमार बोहरा ने स्वागत करते हुए प्रस्तावना रखी एवं आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के कांदिवली प्रवास की जानकारी दी। मंत्री मनीष कोठारी ने गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष संजय बडोला ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। निवर्तमान अध्यक्ष के एल परमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष थानमल बेद ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड अर्जुनलाल चौधरी मानक धींग सुरेंद्र कोठारी उपाध्यक्ष गणेशलाल कोठारी सहमंत्री प्रकाश धाकड मुंबई सभा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट नरेंद्र तातेड बाबूलाल समदरिया सुरेश बापना तखतमल धोका अर्जुनलाल सांखला दलपत बाबेल मोहनलाल डागा कैलाश बेताला इंदरमल कच्छारा किशोर धाकड आदि उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
