kavad yatra
(प्रातःकाल संवाददाता) उदयपुर । बम भोले के जयघोष के साथ जगह-जगह कावड़ यात्राएं (Kavad Yatras) निकाली गई। कावड़ियों ने पवित्र जल से महादेव का जलाभिषेक किया ।

फतहनगर। महाकाल कावड़ यात्रा संघ फतहनगर- सनवाड़ द्वारा छठी विशाल कावड़ यात्रा निकाल सनवाड़ विलासी कुई स्थित महादेव मंदिर पर महादेव का भव्य अभिषेक किया गया। इसके बाद कावड़ यात्रा सनवाड़ विलासी कुई से चलकर नगर के प्रमुख स्थानों गणेश जी मंदिर, नसिह मंदिर, रावला चौक, हाईवे सर्कल होते हुए फतहनगर अंडर ब्रिज पार करते हुए प्रताप चौराहा से मैन चौराहा होते हुए श्री मंशापुण महादेव अखाड़ा मंदिर फतेहनगर पहुंची। इस यात्रा में विशेष झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। इन झाकियों में बाहुबली हनुमान झांकी, चारभुजा एवं महाकाल पालकी झांकी, श्री अघोरी महादेव झांकी और उज्जैन
(Ujjain)
के प्रसिद्ध भस्मरमया भक्त मंडल द्वारा झांझ- डमरू धर्मध्वनि मुख्यत थी।

कुंभलगढ़। केलवाड़ा के चारभुजा नाथ मंदिर से राजस्थान (Rajasthan) के अमरनाथ बाबा (Amarnath Baba) परशुराम महादेव (Parshuram Mahadev) तक स्थानीय चतुर्थ हिंदू शौर्य कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें किया गया। बाहर से आए कलाकारों द्वारा करीब ढाई हजार से ज्यादा केलवाड़ा एवं आसपास की पंचायत के शिव भक्तों ने भाग लिया। कुंभलगढ़ (Kumbhalgarh) विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ (Surendra Singh Rathore) ने सपत्नीक भाग लिया। कावड़ यात्रियों के लिए विधायक द्वारा स्नेह भोज प्रसादी का आयोजन फूटा देवल पर किया गया। कावड़ यात्रा के स्वागत में पूर्व प्रधान सूरत सिंह दसाणा
(Surat Singh Dasana)
, आमेट नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा (Kailash Mewada) द्वारा ओपरना व पुष्प वर्षा कर जलपान करवाया गया। भाजपा नेता दीनदयाल गिरी, प्रेमसुख शर्मा, चंद्रभान सिंह सोलंकी, नीरज राणावत, अल्पेश असावा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मावली। कस्बे में ज्ञानव्यापी संकल्प कावड़ यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कावड़ियों ने भाग लिया। कस्बे के मावली (Mavali) गांव स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा से प्रारंभ होकर गांव से होती हुई पुराना बस स्टैंड पहुंची जहां पर कलाकारों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन शिव का रूप बना कर तांडव ने सभी का मन मोह लिया। बस स्टेंड पर काफी देर तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रास्ते में आने वाले सभी मंदिरों पर जलाभिषेक किया गया । इसके बाद यात्रा चौराहा गायत्री नगर होते हुए मावली गांव स्थित नील कंठ महादेव मंदिर पहुंची जहां पर शिवजी का जलाभिषेक किया गया।
आकोला। सावन मास में चौकड़ी मेनारिया व अन्य समाजों ने 251 कावड़ियों की कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं नाचते गाते चल रहे थे। नीलकंठ महादेव मंदिर पर समस्त ग्रामवासियों की कावड़ यात्रा को मुख्य पुजारी द्वारा विधि विधान भोले नाथ महादेव की विशेष पूजा अर्चना करके पंडित द्वारा अभिषेक किया गया। यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

पूंजपुर । जागेश्वर महादेव मंडल के तत्वाधान में कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। कावड़ियों ने जागेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव की गूंज से फिजा गुंज उठी। गणेश चोक से वाहनों में सवार होकर कावड़िए त्रिवेणी संगम बेणेश्वरधाम पहुंचे । जहां पर स्थित मन्दिरो में दर्शन के बाद आबुर्दरा से कावड़ में जल भरकर नंगे पैर पैदल चलकर पूंजपुर (Poonjpur) के लिए रवाना हुए। जो देर शाम को पूंजपुर पहुंचे। कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ कल्ला राठौड़ घाटी के पास अबीर गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए गांव में शोभायात्रा निकाली जो गांव के मुख्य मार्गों से गणेश चौक, लक्ष्मी चौक होते हुए पुंजेला बांध स्थित जागेश्वर शिवमंदिर पहूंची जंहा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग (Shivlinga) पर जलाभिषेक किया गया। गांव के भामाशाहों सहयोग से कावडियों को फलाहार एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Next Story