Pratahkal-Dead Body of a person found in mutilated condition, police engaged in identification
मुंबई । मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह पालघर (Palghar) जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग (Mumbai-Ahmedabad Highway) पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालत में शव (Dead Body) मिला है। एक अधिकारी ने कहा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति का शव बहुत बुरी हालत में था, जिसे राजमार्ग पर हलोली गांव की सीमा में पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके बारे में राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। व्यक्ति की मौत की वजह दुर्घटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस व्यक्ति की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, व्यक्ति की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story