BJP teacher cell Raksha Sutra campaign
टोंक (प्रा.सं.)। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ (BJP Teacher Cell) एवं वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) समर्थक मंच की प्रदेश संयोजक नीलिमा सिंह आमेरा ने कहा कि इस बार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राजस्थान (Rajasthan) भर की महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र भेजे जायेंगे, जिसके लिए गत 30 जुलाई को एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री बीना जैन छामुनिया की उपस्थिति में रक्षा सूत्र बांधकर वसुंधरा राजे को हर जिले से 2023 राखियां भेंट करने का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया गया है।
नीलिमा आमेरा ने सोमवार को मिडीया से वार्ता में बताया कि इस रक्षा सूत्र अभियान (Raksha Sutra campaign)
का आरंभ 6 अगस्त को भूतेश्वर महादेव मंदिर टोंक में पूजा-अर्चना के बाद जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर से किया गया। इस दौरान जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, माण्डलगढ़, बिजौलिया, बूंदी केशवरायपाटन, कोटा, झालावाड़, झालरापाटन, अकलेरा, इटावा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, करौली, हिण्डोन, धोलपुर, टोंक, भरतपुर, बयाना, अलवर, रामगढ़, दौसा, आदि की महिलाओं से संपर्क कर प्रत्येक जिले से 2023 राखीया बहनों ने एक निश्चित प्रारूप में विवरण के साथ राजे के लिए दी है। उन्होने बताया कि सितम्बर के पहले सप्ताह में पूर्व सीएम राजे को महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर उनके दिर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी राखीया भेंट की जायेगी।
उन्होने कहा कि प्रदेश की महिलाओं का समर्थन वसुन्धरा राजे के साथ है, वसुंधरा ने राजस्थान के लिए अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य किये, उनको लोग भूल नहीं सके हैं। उन्होने कहा कि रक्षा सूत्र अभियान महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन नहीं है, लेकिन यह हमारा वसुंधरा को समर्थन शक्ति प्रदर्शन जरूर है। वसुंधरा की लोकप्रियता आज भी बरकरार है और कल भी रहेगी। उन्होने बताया कि प्रदेश भर में करीब दस हजार किमी. की यात्रा कर जनसम्पर्क अभियान का गत 26 अगस्त को दिल्ली में वसुंधरा राजे को तनोट माता मन्दिर की चुनरी भेंट कर समापन किया गया।
वसुन्धरा राजे समर्थक मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय भारद्वाज ने आमेरा को इस अभियान के लिए बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र विजयवर्गीय, प्रदेश मंत्री बीना जैन छामुनिया, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद मीणा, जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा, कलावती, स्नेहलता गौतम, कमलेश धाकड़, शकुन्तला, सावित्री गौतम, डॉ. सीताराम विजय, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अनिल टिक्कीवाल, सुरेन्द्र शर्मा एवं शिवराज मीणा आदि मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story