✕
म्यूजिक फर्म सीईओ अपहरण मामलें में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में फिरौती के लिए एक बिजनेसमैन का अपहरण (Kidnapping) कर लिया गया था। एक सीसीटीवी कैमरे फुटेज में सारा मामला कैद हुआ था। जिसमें देखा गया था कि कथित तौर पर 10 से 15 लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हैं। मुंबई पुलिस ने इस विवाद से जुड़े एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या चार हो गई है।

x

मुंबई । मुंबई (Mumbai) में फिरौती के लिए एक बिजनेसमैन का अपहरण (Kidnapping) कर लिया गया था। एक सीसीटीवी कैमरे फुटेज में सारा मामला कैद हुआ था। जिसमें देखा गया था कि कथित तौर पर 10 से 15 लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हैं। मुंबई पुलिस ने इस विवाद से जुड़े एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या चार हो गई है। अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीनतम गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की शेट्टी के रूप में की गई है, जिसे कर्नाटक से पकड़ा गया था। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शेट्टी कार डीलिंग व्यवसाय करता है और उसने कथित तौर पर अपराध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है गिरफ्तारी के बाद उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। मुंबई पुलिस ने पहले जानकारी देते हुए कहा था कि 9 अगस्त को म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह (38) को उपनगरीय गोरेगांव में उनके कार्यालय से अपहरण करने के बाद व्यक्तियों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था।
Next Story
Related News
X

