✕
भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी आज
By EditorialPublished on
श्री महाकालेश्वर (shree mahaakaaleshvar) श्रावण महोत्सव समिति की शाही सवारी सोमवार को निकलेगी जिसमें आशुतोष भगवान महाकालेश्वर विशालकाय नंदी (mahaakaaleshvar vishaalakaay nandee) पर आरुढ़ होकर दर्शन देंगे। महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक बालु सिंह कानावत की अध्यक्षता में अंतिम तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सर्वधर्म समाज के गणमान्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिवभक्तों ने अपनी उपस्थिति दी। बैठक में प्रन्यास सचिव एडवोकट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि सवारी नगर भ्रमण हेतु अभिजित मुहूत 12.15 बजे म
_202308281204062479.jpg)
x
उदयपुर (वि)। श्री महाकालेश्वर (shree mahaakaaleshvar) श्रावण महोत्सव समिति की शाही सवारी सोमवार को निकलेगी जिसमें आशुतोष भगवान महाकालेश्वर विशालकाय नंदी (mahaakaaleshvar vishaalakaay nandee) पर आरुढ़ होकर दर्शन देंगे। महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक बालु सिंह कानावत की अध्यक्षता में अंतिम तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सर्वधर्म समाज के गणमान्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिवभक्तों ने अपनी उपस्थिति दी। बैठक में प्रन्यास सचिव एडवोकट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि सवारी नगर भ्रमण हेतु अभिजित मुहूत 12.15 बजे महाकाल मंदिर प्रांगण से निकलेगी।
इस वर्ष की शाही सवारी में बाबा महाकाल धर्म, कला एवं पारम्परिक लोक संस्कृति का समावेश किया गया इसकी विशिष्टता के अन्तर्गत बाबा महाकाल इस वर्ष विशालकाय नन्दी पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन देंगे साथ ही माँ जगदम्बा (Mother Jagdamba), हनुमान जी (Hanuman ji), रामजी (Ramji), कार्तिकेय (Kartikeya), विश्वकर्मा (Vishwakarma) सहित कई देवी देवताओं की विशाल झांकिया निकलेंगी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि शाही सवारी मार्ग को आकर्षक पताकाओं से सुशोभित किया जाएगा। साथ ही सवारी में व्यवस्थित रूप से चले इसके लिए वाकी टॉकी का एक दल सवारी के प्रथम सिरे से अंतिम सिरे तक | कनेक्ट रहेगी ।
शामिल होंगे वनांचल के वनवासी
भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी में इस बार मेवाड़ (Mewad) क्षेत्र के वनवासी अंचल से आदिवासी समुदाय बड़ी संख्या में अपनी परम्परागत पौशाक पहनकर भगवान शिव (Bhagvan Shiv) की बारात के रूप में गवरी नृत्य करते हुए शाही सवारी में चलेगे । वनवासी समाज के अध्यक्ष अमृतलाल भगोरा ने बताया कि बडी संख्या में वनवासी अपने परम्परागत रूप से शाही सवारी (Shahi Savari) में सम्मिलित होकर महाकाल की सेवा में उपस्थित रहेंगे साथ पुरी यात्रा में परम्परागत मेवाड का लोक नृत्य, भजन, लोक वाद्य बजाते हुए चलेंगे । भोई समाज (Bhoi Samaj) की और से मातृशक्ति शिव बारात में मेवाड़ की परम्परागत गणगौर (Gangaur) की सवारी के साथ सम्मिलित होंगी। गौ मूत का छिड़काव एवं वायुशुद्धि के लिए होगें गूगलधूप के साथमशालें जलेगी । शाही सवारी में शिव विग्रह पर रास्ते भर गुलाब, विभिन्न प्रकार के पुष्पों की वर्षा विभिन्न समाज, व संगठनों द्वारा की गई है तथा प्रन्यास द्वारा भी रास्ते भर पुष्प वर्षा की जाएगी। सुन्दरलाल माण्डावत की ओर से 11 इनोवा गाडियों प्रस्तुत की जाएगी जिसमें शिव की विभिन्न पालकियां रास्ते भर चलेगी। महेश जोशी की ओर से अति विशिष्ट छह गोल्फ कारें शाही सवारी में शामिल होंगी। सिख समाज (Sikh community) से आयी दीक्षा भार्गव (Deeksha Bhargava) ने बताया कि शाही सवारी में सिख समाज अपनी पूरी भागीदारी निभायेगा। शाही सवारी मार्ग में आशुतोष भगवान (Ashutosh Bhagwan) श्री महाकालेश्वर के सम्मुख परम्परागत वेशवूषा में जगह जगह गैर नृत्य करते कलाकार चलेंगे। साथ ही रास्ते भर विभिन्न धार्मिक भजन मण्डलियों द्वारा शिवभक्ती भजन पारम्पररिक ढोलक, मजेरा, चंग बजाते नाचते गाते चलेंगे।
महाकालेश्वर के नगर भ्रमण के अवसर पर यातायात व्यवस्था
उदयपुर. नगर संवाददाता | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उदयपुर (Udaipur) शहर में श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के नगर भ्रमण करवाया जाएगा। यह नगर भ्रमण शनि देव जी मन्दिर, चेटक सर्कल, महाकाली मंदिर हाथीपोल, जगदीश मंदिर, गणेश मंदिर, जाडा गणेश जी, अम्बामाता मंदिर पर महाआरती का आयोजन होने से काफी संख्या में भक्त जनों के एकत्रित होंगे। इसको लेकर पुलिस की ओर से विशेष यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया है।
आज दोपहर 2:30 बजे इन रास्तों पर वाहन बंद रहेंगे
» रंग निवास से भट्टियानी चौहट्टा होकर जगदीश चौक की तरफ।
» चांदपोल से गडीया देवरा होकर जगदीश चौक की तरफ।
» हाथीपोल, हरबनजी का खुर्रा, मोती चौहटा होकर घण्टाघर की तरफ
» बड़ा बाजार होकर घण्टाघर की तरफ।
» ब्रहमपोल से जाडा गणेश जी, चान्दपोल तरफ।
» जाटवाडी से चान्दपोल की तरफ।
» राडा जी चौराहा से अम्बामाता मन्दिर अम्बापोल की तरफ। यहां पर रहेगा ट्राफिक डायवर्जन
» झाडोल मार्ग से मल्लातलाई होते हुए आने वाले वाहनो की यातायात व्यवस्था महाकालेश्वर चौराहे से रानी रोड, देवाली, फतहपुरा चौराहा से होते हुए आ-जा सकेंगें।
» देहली गेट से हाथिपोल एवं कोर्ट चौराहे से चेतक सर्कल जाने वाले वाहनो का शाही सवारी यात्रा के दौरान प्रवेश निषेध रहेगा। » शाही सवारी यात्रा में सम्मलित होने वाले सभी प्रकार के वाहनो की पार्किग व्यवस्था रानी रोड पर एक तरफ रहेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
