opening ceremony cricket world cup 2023
अहमदाबाद (एजेंसी)। भारत (India) में क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup 2023) का आगाज पांच अक्टूबर को होना है। उससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में 4 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जा सकता है। इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारे (Bollywood Stars) हिस्सा ले सकते हैं। उस दिन सभी 10 टीमों के कप्तान भी वहां मौजूद रहेंगे। अगले दिन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत विजेता इंग्लैंड और पिछले विश्व कप के फाइनल में हारनी वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच होगा।
3 अक्टूबर को विश्व कप के अभ्यास मैच समाप्त हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यास मैच समाप्त होने के बाद सभी कप्तान अहमदाबाद
(Ahmedabad)
में इकट्ठा होंगे। सभी मीडिया से बातचीत करेंगे और फोटो खिंचवाएंगे। इसे 'कैप्टन्स डे' के रूप में जाना जाता है। इसके बाद सभी कप्तान शाम में होने वाले उद्घाटन समारोह शाम में भाग लेंगे। अहमदाबाद में विश्व कप का फाइनल मैच भी 19 नवंबर को खेला जाएगा।
उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले व्यस्त रहेंगे छह कप्तान
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सदस्य, वैश्विक क्रिकेट संचालन संस्था के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह से ठीक एक दिन पहले 10 में से छह कप्तान काफी व्यस्त रहेंगे ।
भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान की टीम होगी और श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। ऐसे में इन छह टीमों के कप्तान मैच के बाद या अगले दिन सुबह-सुबह अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी पड़ेगी।
भारत के 10 शहरों में होने हैं मैच
विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरूवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे।
Editorial

Editorial

Next Story