udaipurउदयपुर. नगर संवाददाता | प्रवासी विधायक प्रद्युम्न सिंह जडेजा (Pradyuman Singh Jadeja) पिछले आठ दिनों से उदयपुर (Udaipur) ग्रामीण विधान सभा के सभी मंडलों का दौरा पूर्ण करके रविवार को सुबह वाहन रैली मैं भाग लिया जो रेती स्टैंड से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला सेक्टर 11, सेक्टर 13, सेक्टर 14 सीए सर्कल से होकर दक्षिण विस्तार पहुंची। रैली मैं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, किरण जैन, कार्यक्रम संयोजक अमृत मेनारिया रैली के साथ रहे। वहां पर मोदी (Modi) के मन की बात सुनी। विधान सभा की बैठक संपन्न हुई बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, सांसद अर्जुन लाल मीणा, प्रमोद सामर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने बेणेश्वर धाम से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा
(Parivartan Yatra)
के बारे में जानकारी दी और उदयपुर ग्रामीण विधानसभा (Vidhansabha) में आने पर अधिक से अधिक कार्यकर्ता परिवर्तन रैली में साथ रहे उसके लिए रचना बनाने के लिए कहा। ग्रामीण विधानसभा में प्रवास पर लगे विधायक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि हमने विधानसभा में 8 दिन में सघन जन सम्पर्क किया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया । विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं से संपर्क करके शक्ति केंद्र की बैठक लेकर शक्ति केंद्र के संयोजक, अध्यक्षता में संगठन के कार्यों की जानकारी ली और चुनावी अभियान, हाल में चल रही राजकिय गतिविधियों, सदस्यता अभियान, पन्ना कमेटी एवं सरल एप्लिकेशन डाउनलो करने की जानकारी ली। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है वह कांग्रेस (Congress) के बहकावे में आने वाली नही है । जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। राजस्थान (Rajasthyan) सरकार केंद्र की योजनाओं का नाम बदलकर चला रही हैं। बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष गणेश व्यास, देवीलाल शर्मा, जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत, सुभाषिनी शर्मा, दीपक बोल्या, मंडल अध्यक्ष देवीलाल सालवी, गिरीश शर्मा, पार्षद महेश त्रिवेदी, संतोष मेनारिया चंद्र कला बोल्या, राजकुमारी गन्ना, भंवर सालवी, अशीष कोठारी, जिला परिषद सदस्य शंकर लाल डांगी मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story